'हरिद्वार धर्म संसद' में कथित हेट स्पीच मामले में जितेंद्र त्यागी को एससी से मिली ज़मानत

हरिद्वार (उत्तराखंड) धर्म संसद में कथित हेट स्पीच मामले में आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दे दी। साथ ही कोर्ट ने मीडिया में मामले को लेकर बयान न देने की शर्त भी रखी है। इससे पहले कोर्ट ने त्यागी को स्वास्थ्य आधार पर 3 महीने की अंतरिम ज़मानत दी थी।