हरिद्वार धर्म संसद में नफरत भरे भाषणों के केस में एससी ने उत्तराखंड व दिल्ली को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हरिद्वार में धर्म संसद में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नफरत भरे कथित भाषणों की निष्पक्ष जांच से संबंधित याचिका को लेकर उत्तराखंड व दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा है। इससे पहले, याचिका के पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा था, "ऐसा लगता है हमारे देश का नारा सत्यमेव जयते से शस्त्रमेव जयते हो गया है।"