हरिद्वार में कुरान की बेअदबी की खबरों का उत्तराखंड पुलिस ने किया खंडन; जांच जारी
हरिद्वार (उत्तराखंड) में कुरान की बेअदबी की खबरों का उत्तराखंड पुलिस ने खंडन किया है। उत्तराखंड पुलिस ने X पर लिखा, "हरिद्वार में कहीं भी पवित्र कुरान की बेअदबी की कोई घटना नहीं हुई है और न ही एक्स मुस्लिम समीर 'पाडली गुर्जर' नामक स्थान पर रह रहा है।" बकौल पुलिस, वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।