हरिद्वार में मकर संक्रांति पर रहेगा रात्रि कर्फ्यू, श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने पर होगा बैन

हरिद्वार के ज़िलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया है कि ज़िला प्रशासन ने 14 जनवरी को 'मकर संक्रांति' पर श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, 'हर की पौड़ी' क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बकौल पांडेय, 14 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।