हरिद्वार में हुई धर्म संसद में कथित हेट स्पीच की जांच के लिए 5-सदस्यीय एसआईटी गठित

गढ़वाल के डीआईजी करण सिंह नांग्याल ने कहा है कि हरिद्वार में आयोजित हुई धर्म संसद में कथित हेट स्पीच की जांच के लिए 5-सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की अगुआई एक एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।