हरिद्वार 'हेट स्पीच' मामले में ज़मानत अवधि खत्म होने के बाद जितेंद्र त्यागी ने किया सरेंडर

हरिद्वार 'हेट स्पीच' मामले के आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व में वसीम रिज़वी) ने 3 महीने की ज़मानत अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें सनातन धर्म के विरोधियों द्वारा़ फंसाया जा रहा है।