अंबाला (हरियाणा) की सेंट्रल जेल में बंद सर्वेश सेवक नामक हत्या के आरोपी ने अपनी बैरक में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले 40-वर्षीय कैदी सर्वेश ने 2019 में एक शख्स की रस्सी से गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी।