हरियाणा की नूंह ग्राम पंचायत ने गोवध करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का किया एलान
नूंह (हरियाणा) की उमरा ग्राम पंचायत ने गोवध करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है। पंचायत की सरपंच साहिस्ता के ससुर रज़दार ने कहा है कि गांव के कुछ लोग गोवध और गायों की तस्करी में लगे हैं जिसके चलते गांव की बदनामी हो रही है। बकौल रज़दार, गो-तस्कर के साथ लेन-देन करने वालों पर ₹21,000-जुर्माना लगेगा।