नूंह (हरियाणा) में ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली विकलांग महिला से यौन संबंध बनाने की मांग करने और उसे आपत्तिजनक संदेश भेजने को लेकर एक एसआई की गिरफ्तारी हुई है। बकौल महिला, यौन संबंध न बनाने पर उसने केस बिगाड़ने की धमकी दी। आरोपी की ऑडियो बातचीत, वीडियो कॉल और मेसेज लेकर महिला पुलिस के पास गई थी।