inshorts

हरियाणा के करनाल में किसानों के प्रदर्शन के बीच मोबाइल इंटरनेट पर रोक आज मध्यरात्रि तक बढ़ी

हरियाणा सरकार ने करनाल में उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसानों के धरने के बीच 'गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए' मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा पर रोक गुरुवार मध्यरात्रि (रात 11:59) तक बढ़ा दी है। गौरतलब है, करनाल में एक प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान 7 सितंबर से धरने पर बैठे हैं।