हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने छापेमारी करने गई टीम पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा के नूंह में शुक्रवार को अवैध खनन स्थल पर छापेमारी करने गई पुलिस और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एएसपी (नूंह) उषा कुंडू ने कहा, '"5 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।" बकौल पुलिस, एक नाबालिग पकड़ा गया है।