हरियाणा के पानीपत में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलती दिखी फैक्ट्री

हरियाणा के पानीपत में बुधवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आग की लपटें ऊपर उठती दिख रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। वहीं, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।