हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट देने से मना कर दिया है। सिंह के वकील ने कहा, "इस टेस्ट का कोई साक्ष्य मूल्य नहीं है, यह केवल तनाव को मापता है जवाब की सत्यता को नहीं।" बकौल वकील, इस टेस्ट के ज़रिए सिंह को परेशान किया जा रहा है।