हरियाणा के महेंद्रगढ़ व सोनीपत में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 6 लोगों की डूबने से हुई मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ व सोनीपत ज़िले में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्रमशः 4 व 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "इस कठिन समय में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं...एनडीआरएफ की टीम ने...कई लोगों को डूबने से बचा लिया है।"