हरियाणा के रिटायर्ड डीजीपी का घरेलू सहायक उनके ही घर में पंखे से लटका मिला
हरियाणा के रिटायर्ड डीजीपी के. सेल्वाराज के चंडीगढ़ स्थित आवास के स्टोररूम में उनका 54-वर्षीय घरेलू सहायक पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान रामपाल के रूप में हुई है जो 17 नवंबर से लापता था। बकौल पुलिस, मृतक के परिजन पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दे रहे हैं लेकिन उन्हें इसके लिए मनाने की कोशिश की जा रही है।