हरियाणा के सीएम खट्टर के काफिले की 4 सरकारी गाड़ियों के वीवीआईपी नंबर 0001 होंगे नीलाम
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को एलान किया कि वह अपने काफिले की चार सरकारी गाड़ियों के वीवीआईपी नंबर 0001 छोड़ रहे हैं। नीलामी के ज़रिए ये नंबर आम जनता को उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे सरकार को ₹1 करोड़ मिलेंगे। बकौल खट्टर, इन चार नंबर समेत कुल 179 सरकारी गाड़ियों के वीवीआईपी नंबर नीलाम किए जाएंगे।