सोनीपत (हरियाणा) के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में आईनॉक्स वर्ल्ड इंडस्ट्रीज़ की एक फैक्ट्री में बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि भीषण आग लग गई। हरियाणा और दिल्ली दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने में मदद की। एक अधिकारी ने कहा, "हमें रात करीब 1.20 बजे फोन आया...शुरू में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं...बाद में चार और...गाड़ियां भेजी गईं।"