inshorts

हरियाणा ने दी दफ्तरों में 100% उपस्थिति की अनुमति; अधिकतम 100 लोग हो सकेंगे एकत्रित

हरियाणा सरकार ने कोविड-19 मामले घटने के बीच सभी दफ्तर पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की है। राज्य सरकार ने 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' के तहत गाइडलाइन्स को 15 फरवरी तक बढ़ाते हुए कहा कि 100 की संख्या में लोगों को एकत्रित होने की अनुमति दी गई है। वहीं, सभी एंटरटेनमेंट पार्क 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।