हरियाणा बजट 2022-23 की मुख्य घोषणाएं क्या हैं?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मंगलवार को ₹1.77 लाख करोड़ का बजट पेश किया। राज्य में 300 किलोमीटर की नई सड़कों का निर्माण और 6,000 किलोमीटर की सड़कों का सुधारीकरण होगा। सरकारी स्कूलों के 10वीं से 12वीं के छात्रों को मुफ्त टैबलेट मिलेंगे व 3-वर्षों में 362 नए संस्कृति मॉडल स्कूल खोले जाएंगे।