हरियाणा में 1 दिसंबर से दोबारा पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल: शिक्षा मंत्री कंवरपाल

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि 1 दिसंबर से राज्य में स्कूल दोबारा पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। उन्होंने कहा, "फिलहाल बच्चे घर से खाना लेकर आएंगे और 1 जनवरी से हम...दोबारा मिड-डे मील शुरू करेंगे।" उन्होंने बताया कि दिल्ली से सटे एनसीआर के ज़िलों में वायु प्रदूषण की वजह से स्कूल बंद किए गए हैं।