हरियाणा सरकार ने रविवार को राज्य में कोविड-19 प्रतिबंधों को 18 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया। इसके मुताबिक, आवासीय विश्वविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी गई है। वहीं, छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता देकर कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाई जाएगी।