हरियाणा में 2016 में हुए गैंगरेप व डबल मर्डर केस के 4 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सज़ा

पंचकूला (हरियाणा) की सीबीआई की विशेष अदालत ने 2016 के नूंह गैंगरेप और डबल मर्डर केस के 4 दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर ₹8.20 लाख का जुर्माना भी लगाया है। गौरतलब है, बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दंपति की हत्या की थी और नाबालिग समेत 2 महिलाओं का रेप किया था।