हरियाणा में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार को दिल्ली की ओर जा रही 3 टूरिस्ट बसों की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, शुरुआती रिपोर्ट्स से प्रतीत होता है कि आगे चल रही बस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से यह हादसा हुआ।