inshorts

हरियाणा में कक्षा 1-9 तक के लिए 10 फरवरी से दोबारा खुलेंगे स्कूल: शिक्षा मंत्री कंवरपाल

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कक्षा 1 से 9 तक के लिए 10 फरवरी से फिर से स्कूल खुलेंगे। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन किया जाएगा। बकौल मंत्री, "जो माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं, वे भेज सकते हैं, ऑनलाइन क्लासेज़ भी जारी रहेंगी।"