यमुनानगर (हरियाणा) में बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि को एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि देर रात 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।