हरियाणा में झाड़ियों में मिला 31 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

यमुनानगर (हरियाणा) में शनिवार को एक 31-वर्षीय महिला का शव झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति से तलाक के बाद महिला एक शख्स के साथ किराए के मकान में रह रही थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।