हरियाणा में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे किसान, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

झज्जर (हरियाणा) में शुक्रवार को उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम स्थल पर कुछ प्रदर्शनकारी किसान उन्हें काले झंडे दिखाने पहुंच गए जिसके बाद पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई और पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "जब किसानों की फसल बारिश से बर्बाद हो चुकी है तब उप-मुख्यमंत्री उनसे मिलने की जगह यहां आ रहे हैं।"