inshorts

हरियाणा में दोस्त को बचाने की कोशिश में तालाब में डूबा 16-वर्षीय लड़का, हुई मौत

गुरुग्राम (हरियाणा) में शनिवार को दोस्त को बचाने की कोशिश में एक 16-वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही सोनू (मृतक) ने चार लड़कों में से एक को डूबते हुए देखा, उसने उसे बचाने की कोशिश की और इस दौरान वह खुद डूब गया। बाकी चारों लड़के तैरकर सुरक्षित निकल आए।