हरियाणा में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद गुरुग्राम में शराब हुई 20% महंगी

हरियाणा में शुल्क में वृद्धि के प्रस्ताव वाली नई आबकारी नीति बुधवार को लागू हो गई जिसके बाद गुरुग्राम में शराब की कीमतों में 20% की बढ़ोतरी हुई। बकौल रिपोर्ट्स, देसी शराब की बोतलों पर ₹5 व बीयर पर अब ₹20 अधिक चुकाने होंगे। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में 324 शराब के ठेकों की नीलामी से ₹1,756 करोड़ अर्जित किए।