हरियाणा में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के गेट पर कार सवार युवकों ने की फायरिंग, 4 लोग घायल

रोहतक (हरियाणा) के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गेट के पास शनिवार को कार सवार युवकों ने फायरिंग की जिसमें 4-लोग घायल हो गए। यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच यह झगड़ा था। यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के निकलने के लगभग 20-मिनट बाद यह घटना हुई।