जींद (हरियाणा) में शुक्रवार रात एक युवक की कुछ लोगों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने 2 साल पहले पड़ोस के गांव की दूसरी जाति की लड़की से भागकर प्रेम विवाह किया था। बकौल पुलिस, मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी सास समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।