हरियाणा सरकार ने बढ़ते कोविड-19 केस के बीच 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' के तहत पाबंदियों को 19 जनवरी (सुबह 5 बजे) तक बढ़ा दिया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दौरान राज्य में सार्वजनिक सभाएं, रैली आदि पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, राज्य के 8 और ज़िलों (सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, भिवानी और हिसार) में अतिरिक्त पांबदियां लगाई गई हैं।