हरियाणा में सामूहिक अवकाश पर गए सरकारी डॉक्टर, 14 जनवरी से हड़ताल की दी चेतावनी

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज़ असोसिएशन ने मुद्दों का समाधान नहीं होने पर डॉक्टरों के 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतवानी दी है। डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती पर रोक लगाने और डॉक्टरों के लिए स्पेशलिस्ट कैडर बनाने की मांग कर रहे हैं।