हरियाणा में सूटकेस में मिला कंकाल, श्रद्धा केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस से किया गया संपर्क

फरीदाबाद (हरियाणा) के जंगल में गुरुवार को सूटकेस में कथित तौर पर कमर से नीचे का कंकाल मिला। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, कंकाल को जिस पॉलिथीन में लपेटा गया उस पर दिल्ली का पता लिखा था इसलिए श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया है। बकौल पुलिस, शव करीब 2 महीने पुराना लगता है।