हरियाणा सरकार 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित पीड़ितों को देगी प्रतिमाह ₹2,750 की आर्थिक मदद
हरियाणा सरकार ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी समेत 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित प्रदेश के मरीज़ों को ₹2,750/माह की आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है। प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर के अनुसार, इन मरीज़ों को पारिवारिक आय सीमा में छूट देकर चिरायु योजना में शामिल किया जाएगा जिससे उन्हें अस्पतालों में सालाना ₹5-लाख तक के इलाज की सुविधा मिलेगी।