हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छात्रों व अभिभावकों के प्रदर्शनों के बीच सोमवार को ऐलान किया कि इस साल 5वीं व 8वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। बकौल मुख्यमंत्री, सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड, दोनों की परीक्षाएं कुछ समय के लिए टाली गई हैं और अगले सत्र से 5वीं व 8वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।