हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 38% किया, अक्टूबर के वेतन से मिलेगा भुगतान

हरियाणा सरकार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन पाने वाले अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी करते हुए इसे 38% कर दिया है। बढ़े हुए भत्ते का भुगतान अक्टूबर 2022 के वेतन के साथ किया जाएगा जबकि इस साल जुलाई से सितंबर तक की अवधि के एरियर का भुगतान नवंबर 2022 में किया जाएगा।

Load More