हरियाणा सीएम के घर के बाहर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल
हरियाणा में धान खरीद में 10 अक्टूबर तक की देरी होने को लेकर किसानों ने शनिवार को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर के बाहर प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। हरियाणा में धान खरीद की शुरुआत पहले 25 सितंबर से प्रस्तावित थी।