हरियाणा सीएम ने एमबीबीएस बॉन्ड पॉलिसी को लेकर कई बदलाव किए, पॉलिसी की अवधि घटाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में एमबीबीएस बॉन्ड पॉलिसी को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बुधवार को एमबीबीएस छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश सरकार ने बॉन्ड पॉलिसी की अवधि (सरकारी सेवा की अनिवार्य अवधि) 7 साल से घटाकर 5 साल किया है जबकि बॉन्ड की राशि ₹40 लाख से घटाकर ₹30 लाख की है।