हरीश रावत ने वोट टिक कर रहे शख्स का वीडियो शेयर किया, पूछा- क्या ईसी संज्ञान लेगा?
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मंगलवार को एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, "एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है और...सभी लोगों के हस्ताक्षर...कर रहा है।" उन्होंने कहा, "क्या चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेना चाहेगा?" वीडियो में एक व्यक्ति 'टिक मारो सबमें' कहता सुनाई दे रहा है।