हर्ष गोयनका के आरपीजी ग्रुप ने की वर्क फ्रॉम होम की घोषणा, सभी दफ्तर बंद किए

आरपीजी एंटरप्राइज़ेज़ के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने बताया है कि कंपनी ने शुक्रवार से दफ्तर बंद कर दिए हैं और वे फिर वर्क फ्रॉम होम पर लौट गए हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। गोयनका ने ट्वीट किया, "मैं उम्मीद करता हूं...अन्य कंपनियां भी ऐसा कर संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने की कोशिश करेंगी।"