inshorts

हर्ष गोयनका ने शेयर किया दिल व पक्षी के आकार में अप्पम बना रहे शेफ का वीडियो; हुआ वायरल

आरपीजी एंटरप्राइज़ेज़ के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर दिल, पक्षी, तितली और अन्य आकार में अप्पम बना रहे एक शेफ का वीडियो शेयर किया और लिखा, "जब एक साधारण अप्पम कला का रूप ले लेता है।" वीडियो पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "यह बहुत शानदार है...मुझसे तो बनाते समय डोसा भी टूट जाता है।"