हर्ष गोयनका ने शेयर की भुगतान में क्रिप्टो स्वीकारने वाले चाय विक्रेता की तस्वीर, लिखा- नया भारत
बिज़नेसमैन हर्ष गोयनका ने बेंगलुरु में सड़क किनारे स्टॉल लगाकर चाय बेचने वाले उस शख्स की तस्वीर ट्वीट की है जो भुगतान के लिए क्रिप्टो भी स्वीकारते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नया भारत।" बीसीए से ड्रॉप आउट करने वाले शुभम सैनी नामक क्रिप्टो ट्रेडर ने 2021 के क्रिप्टो मार्केट क्रैश में नुकसान के बाद यह वेंचर शुरू किया था।