न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ में डेब्यू करने वाले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल ने भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के साथ अपनी पुरानी व नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 31-वर्षीय ने कैप्शन लिखा, "कैसे शुरू हुआ था बनाम कैसा जा रहा है।" पहली तस्वीर 2004 की है जबकि दूसरी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के दौरान की है।