हर्षा भोगले ने चुनी एशिया कप 2022 की अपनी बेस्ट इलेवन, 2 भारतीयों को किया शामिल

क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एशिया कप 2022 की अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से 4, श्रीलंका से 3, अफगानिस्तान से 2 और भारत से 2 खिलाड़ियों को जगह दी है। उनकी इलेवन में भारतीयों में विराट कोहली व भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं जबकि पाकिस्तानियों में मोहम्मद रिज़वान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़ और नसीम शाह शामिल हैं।