कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टी20 विश्व कप-2021 की अपनी टीम चुनी है जिसमें कोई भारतीय शामिल नहीं है। उन्होंने बाबर आज़म और जॉस बटलर को बतौर ओपनर चुना है जबकि उनकी टीम में शोएब मलिक और शाहीन अफरीदी दो अन्य पाकिस्तानी हैं। अन्य खिलाड़ी चरित असालंका, एडन मार्करम, मोईन अली, वनिंदु हसरंगा, डेविड वीज़ा, जॉश हेज़लवुड और ऑनरिक नॉर्खिया हैं।