हल्दी समारोह में फट गए हाइड्रोजन गुब्बारे, झुलस गए दूल्हा-दुल्हन

हल्दी समारोह में प्रवेश के दौरान हाइड्रोजन गुब्बारे फटने से एक दूल्हा-दुल्हन झुलस गए। कपल ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "इसको जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा कर रहे हैं...सुरक्षा से समझौता होने पर यह 'वायरल आईडिया' कितने खतरनाक हो सकते हैं।" बकौल कपल, किसी ने गलती से कलर गन को गुब्बारों की तरफ चला दिया था।