हल्दीराम की IPO लाने की तैयारी, 2027 में शेयर बाज़ार में हो सकती है एंट्री
देश की दिग्गज स्नैक्स और फूड कंपनी हल्दीराम ने अपना IPO लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसका लक्ष्य 2027 के अंत तक इसे जारी करना है। द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ का साइज़ लगभग ₹10,000 करोड़ है जिससे कंपनी का मूल्यांकन ₹1 लाख करोड़ से अधिक आंका जा सकता है।