हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुई बजट 2025-26 तैयार किए जाने की प्रक्रिया
बजट पेश किए जाने से पहले शुक्रवार को नॉर्थ ब्लॉक (दिल्ली) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके साथ बजट पेश करने की प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इस समारोह के बाद बजट दस्तावेज़ों को अंतिम रूप देने और उनकी प्रिंटिंग का काम शुरू हो जाएगा।