हल्दी की रस्म में दूल्हे को गोद में उठाकर डांस करते नज़र आए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ज़िले में एक आदिवासी परिवार के घर हल्दी की रस्म में पहुंचे कांग्रेस विधायक के.के. ध्रुव द्वारा दूल्हे को गोद में उठाकर ढोल की थाप पर नाचने का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने दूल्हे को आशीर्वाद भी दिया। विधायक ने इससे पहले एक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी खिलाड़ियों संग डांस किया था।